Check out latest Bollywood news Punjabi singer news , Punjabi songs movie trailer latest news , Bollywood Hollywood Dollywood news update , gf bf breakup discuss and latest sports news

Monday, March 29, 2021

खुल गया राज, इस तरह जाने आपके जीवनसाथी के नेचर को

 खुल गया राज, इस तरह जाने आपके जीवनसाथी के नेचर को

रतलाम। हर किसी लड़की या लड़के का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। अब आप यह जानना चाहते हैं कि कौनसी लड़की या लड़का कैसी है तो ये सब आपको जन्म का महीना बता सकता है। अब आप भी जाने किस महीने में जन्मी लड़की प्यारी तो किस महीने में जन्मी लड़का जिद्दी होता है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी भोलाशंकर तिवारी ने कही। वे भक्तों को अस्पताल रोड के समीप लड़का व लड़की के नेचर के बारे में बता रहे थे।



जनवरी में हुआ है जन्म तो
ज्योतिषी तिवारी ने बताया कि जनवरी माह में पैदा हुए लड़के या लड़कियां सुंदर होने के साध चतुर भी होते है। अच्छे कपडों की शौकीन, जल्द ही बोर हो जाने वाले, आसानी से इमोशंस बाहर नहीं निकालते। अगर हर्ट हों तो जल्दी नहीं उबरते। संवेदनशील होने के साथ साथ ऐसी लड़कियां या लड़के करियर को लेकर महत्वाकांक्षी और व्यवहारिक होते हैं।

इस तरह के होते है फरवरी वाले
फरवरी में जन्मी लड़कियां व लड़के समझदार पर गुस्से में जल्लाद के साथ चालाक होते हैं। खूब आकर्षक लेकिन शरमीले होते हैं। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जुझारू प्रवृति इनमे होती है। आजादी पसंद करते हैं और अगर रोका जाए तो विद्रोही हो जाते हैं। दोस्त बनाना पसंद होता है, अंदर से प्यार से भरपूर होते हैं लेकिन दिखाते नहीं।

इसमे होते है माहिर
मार्च की लड़कियां व लड़के सच्चे, दिल के साफ और कोमल होते हैं। राज छुपा कर रखते हैं। शांति और अकेलापन पसंद होता है। प्यार निभाने में माहिर होते हैं औऱ इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। अपने इमोशंस बाहर नहीं निकालते है।

चापलूस होते है
अप्रैल में पैदा हुए लड़के व लड़कियां सौम्य लेकिन चापलूस भी होती हैं। ये मजाकिया, हंसमुख और जिद्दी होते हैं। इन्हें बाते करना पसंद होता है। ये आत्मविश्वासी और पॉजीटिव एटिट्यूड वाले होते हैं। दूसरों को प्रोत्साहित करने की क्षमता रखते हैं। खेल कूद, घूमना फिरना पसंद होता है।

No comments:

Post a Comment